मीन राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है जानिये

आने वाला साल आपके जीवन में क्या क्या बदलाव लेकर आएगा, ये जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। साल 2021 सभी के लिए मुश्किलों भरा था। कोरोना महामारी ने सभी के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। इसीलिए सभी को 2022 से काफी उम्मीदें हैं कि नए साल में उनकी सभी मुसीबतें खत्म होंगी और सब कुछ अच्छा होगा। लेकिन नया साल सिर्फ नए अवसर ही नहीं बल्कि चुनौतियाँ भी लेकर आएगा। अगर हम पहले से ही खुद को उन चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर लें तो हम अवसरों का बहतर लाभ उठा पाएंगे। ज्योतिष शास्त्र भविष्यफल के माध्यम से आने वाले समय के लिए आपकी रणनीति बनाने में आपकी मदद करता है।

चलिए आपको बताते हैं की आपकी राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका साल 2022…..

जिनकी कुंडली में चंद्र राशि मीन होती है या जिन जातकों के नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची अक्षर से शुरू होते हैं या , वे जातक मीन राशि के होते हैं।

Meen Rashifal 2021
Meen Rashifal 2022

मीन राशिफल 2022 – Meen Rashifal 2022 in Hindi

साल 2022 में शनि आपके एकादश भाव में विराजमान होते हुए आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे। मंगल वर्ष की शुरुआत में आपके दूसरे भाव में होंगे और फिर आपके तृतीय और चतुर्थ भाव में गोचर कर जाएंगे। वहीं गुरु बृहस्पति आपकी राशि के एकादश भाव में विराजमान होंगे और शनि की तरह ही आपके पंचम भाव को दृष्टि देंगे। राहु आपके तीसरे भाव को और केतु आपके नवम भाव को सक्रिय करेंगे।

मीन राशि वालों के लिए खुशखबरी यह है कि साल 2022 उनके करियर के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। आपका कैरियर इस समय रफ्तार पकड़ने वाला है। आमदनी के नए-नए अवसर मिलेंगे। व्यापारी जातकों को भी अपने बिज़नेस को बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे।

स्वास्थ्य के लिहाज से भी वर्ष 2022 मीन राशि वालों के लिए विशेष उत्तम रहेगा। लेकिन मीन राशि के छात्रों को इस वर्ष अपने विषयों को समझने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

साल 2022 में मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको अपनी किसी पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतर होगा और उसमें प्यार और अपनेपन की वृद्धि होगी। संतान पक्ष के लिए भी अच्छा समय है।

मीन राशि वाले अविवाहित जातक यदि किसी से प्रेम करते हैं तो, वर्ष 2022 में प्रेमी के साथ मिलकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। संभावना है कि प्रियतम के साथ आपका प्रेम विवाह हो।

मीन राशि 2022 – प्रेम-संबंध, वैवाहिक जीवन और संतान पक्ष

मीन राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन के लिए बेहद अच्छा रहेगा। आपको अपने माता-पिता का साथ मिलेगा और साथ ही उनकी सेहत में भी सुधार होगा । दांपत्य जीवन के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन होने से रिश्ते में प्रेम और नयापन आएगा। संतान पक्ष की भी उन्नति और प्रगति होगी। प्रेम जीवन के लिए वर्ष की शुरुआत और अंतिम भाग बेहद अच्छा रहेगा।

2022 मीन राशिफल – आर्थिक लाभ, प्रॉपर्टी, वाहन और व्यय

मीन राशि के जातकों के लिए साल 2022 आर्थिक जीवन में मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। शनिदेव इस वर्ष भी आपको अच्छे फल देते हुए आपके लिए स्थाई आमदनी के कई योग बनाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति शुरुआत में कुछ मजबूत नज़र आएगी।

अप्रैल से सितंबर के मध्य तक आपकी आर्थिक स्थितियों में कुछ बदलाव देखें जाएंगे। इस समय गुरु बृहस्पति के आपकी राशि से बारहवें भाव में होने से आप अपनी इच्छाओं पर खर्च करेंगे। इस दौरान आप धन-संचय करने में विफल होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कमज़ोर दिखाई देगी।

यदि आपका प्रॉपर्टी या धन से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा था तो अप्रैल से मई के मध्य में उसका फैसला आपके हक़ में आने की संभावना रहेगी। इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। इस साल आप कोई नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने में सफल रहेंगे। इस वर्ष आपको जीवन साथी से भी अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आप अपने करियर के विकास के लिए कोई भी जोख़िम लेने से नहीं डरेंगे।

मीन राशिफल 2022 करियर- नौकरी, व्यवसाय

यह वर्ष मीन राशि के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी और विदेश से अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए अगस्त के बाद का समय बेहद अच्छा रहेगा। वहीं व्यापारियों को दिसंबर के माह में उच्च लाभ मिलने के योग बनेंगे। साल 2022 में आपके लिए अवसरों की कमी नहीं हैं। स्वयं को केंद्रित रखते हुए केवल मेहनत जारी रखें तभी आपको लाभ अधिक मिल सकेगा।

मीन राशि 2022 शिक्षा

मीन राशि के छात्रों के लिए वर्ष 2022 ठीक-ठाक रहने वाला है। शनि की दृष्टि आपकी पढ़ाई-लिखाई में बाधा का मुख्य कारण बन सकती है। ऐसे में खुद को केंद्रित रखते हुए अपनी मेहनत को जारी रखें।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ये साल बेहद सुखद रहेगा। विशेष रूप से आपके लिए अप्रैल से मई और अगस्त से सितंबर तक का समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप हर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अंक के साथ सफल होंगे।

उच्च शिक्षा और विदेश जाकर पढ़ाई करने का सोच रहे मीन राशि के जातकों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। हो सकता है कि शुरुआत में आपको थोड़ा विलंब हो लेकिन सफलता ज़रूर मिलेगी।

2022 मीन राशि स्वास्थ्य

मीन राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए समय बेहतर रहेगा लेकिन मीन राशि के लोगों को विशेष रूप से अप्रैल से सितंबर के दौरान और फिर नवंबर से वर्ष के अंत तक अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सतर्कता बरतने की ज़रूरत होगी। इसके अलावा इस साल आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है।

मीन राशि के जातकों के लिए साल 2022 के अचूक उपाय

  1. स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए किसी भी बृहस्पतिवार के दिन पुखराज रत्न सोने की मुद्रिका में अपनी तर्जनी उंगली में धारण करें।
  2. पूरा साल घर से निकलते समय अपनी जेब में एक पीला साफ़ रूमाल रखें।
  3. दो मुखी तथा 3 मुखी का रुद्राक्ष किसी भी सोमवार और मंगलवार के दिन धारण करें।
  4. हनुमान जी की आराधना करें, बजरंग बाण का पाठ करें।
  5. शनिवार के दिन किसी मिट्टी अथवा लोहे के बर्तन में कच्चे सरसों का तेल भर कर उसमे अपनी छाया देख कर शनि मंदिर में दान करें।

आपको ये जानकारी कैसी लगी और आपकी राशि क्या है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं

Leave a Comment